प्रौद्योगिकी निर्यात के दम पर जून में चीन की विनिर्माण गतिविधियों में बढ़ोतरी
प्रौद्योगिकी निर्यात के दम पर जून में चीन की विनिर्माण गतिविधियों में बढ़ोतरी
हांगकांग, 30 जून (एपी) कृत्रिम मेधा हार्डवेयर की मजबूत निर्यात मांग से जून में चीन की विनिर्माण गतिविधियों में तेजी आई। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई।
चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, आधिकारिक विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) मई के 50 से बढ़कर जून में 50.3 पर पहुंच गया। यह अर्थशास्त्रियों के अनुमान से बेहतर रहा। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ने को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।
शून्य से 100 के पैमाने पर 50 से ऊपर का स्तर गतिविधियों में विस्तार, जबकि 50 से नीचे का स्तर संकुचन को दर्शाता है।
नए ऑर्डर का उप-सूचकांक मई के 49.9 से बढ़कर जून में 51.2 पर पहुंच गया। वहीं, उत्पादन का उप-सूचकांक भी मई के 51.2 से बढ़कर जून में 51.4 हो गया।
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के मुख्य सांख्यिकीविद हुओ लिहुई ने बयान में कहा कि जून के आंकड़े दर्शाते हैं कि चीन की आर्थिक गतिविधियों में सुधार का रुख दिखाई दे रहा है।
चीन के नेताओं ने इस समूचे वर्ष के लिए 4.5 से पांच प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य तय किया है।
अर्थशास्त्रियों का मानना है कि कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़े उत्पादों के निर्यात में तेज बढ़ोतरी के सहारे चीन इस लक्ष्य को हासिल कर सकता है।
(एपी) निहारिका
निहारिका
लेखक के बारे में
Web Title: प्रौद्योगिकी निर्यात के दम पर जून में चीन की विनिर्माण गतिविधियों में बढ़ोतरी
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm