क्लीनमैक्स का 3,100 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा, मूल्य दायरा 1,000-1,053 रुपये

Ads

क्लीनमैक्स का 3,100 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा, मूल्य दायरा 1,000-1,053 रुपये

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 04:08 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 04:08 PM IST

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) वाणिज्यिक और औद्योगिक (सीएंडआई) नवीकरणीय ऊर्जा प्रदाता कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का 3,100 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सार्वजनिक बिक्री के लिए 23 फरवरी को खुलेगा।

कंपनी ने प्रति शेयर 1,000-1,053 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी का आईपीओ 25 फरवरी को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशक 20 फरवरी को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

क्लीन मैक्स ने बयान में कहा कि प्रस्तावित आईपीओ में 1,200 करोड़ रुपये तक के शेयरों का ताजा निर्गम और प्रवर्तकों और एक निवेशक शेयरधारक द्वारा 1,900 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

भाषा योगेश अजय

अजय