Ganga Mai ki Betiyan 14th april 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Ganga Mai ki Betiyan: ‘Zee TV‘ के सबसे चर्चित शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ में आने वाला एपिसोड बहुत ही जबरदस्त ट्रैक पर पहुँच चूका है जहाँ स्नेहा अब सच जाने बिना चुप नहीं रह पाती और आखिरकार उसकी भावनाएं फूट पड़ती हैं।
गंगा माई के अचानक से गायब होने पर स्नेहा बहुत परेशान हो जाती है। सिद्धू ख़ुशी-ख़ुशी स्नेहा से मिलने आता है तभी गंगा, स्नेहा को फ़ोन करके कहती है कि यदि वह चाहती है कि गंगा घर वापस आए तो सिद्धू को घर से चले जाने की लिए कहो, गंगा की बातों से स्नेहा को बहुत तकलीफ होती है किन्तु वह सिद्धू को तुरंत वापिस भेज देती है। सिद्धू जब स्नेहा से फ़ोन कॉल के बारे में पूछता है तो वह झूठ बोल देती है। सिद्धू को ज़रा सा भी अंदाजा नहीं है कि उसकी पीठ पीछे आखिरकार चल क्या रहा है।
स्नेहा खुद तकलीफ में होते हुए, सिद्धू को तकलीफ में नहीं देखना चाहती, खासकर अभी तो बिलकुल भी नहीं.. सिद्धू, गंगा से मिलकर अपनी गलतफहमियाँ दूर करके उसका आशीर्वाद लेने के लिए रुका रहता है किन्तु स्नेहा उसे घर चले जाने को कहती है उसकी आवाज़ में एक अलग सी बेचैनी छिपी होती है।
गंगा माई के लौटने के बाद, अब स्नेहा चुप नहीं रह पाती और दोनों में खूब तू-तू, मैं-मैं हो जाती है। स्नेहा, गंगा से साफ़ कहती है कि बिना किसी ठोस वजह के सिद्धू को नहीं छोड़ेगी, वह शादी करेगी तो सिर्फ सिद्धू से ही करेगी। स्नेहा का यह फैसला, गंगा के लिए और ज्यादा मुश्किलें खड़ी कर देता है।
स्नेहा को पूरा यकीन है कि सिद्धू अभी भी बाहर उसका इंतज़ार कर रहा है, उसके पास जाने की तड़प, साफ़ तौर पर दर्शाती है कि उसे अपने और सिद्धू के प्यार पर पूरा भरोसा है। स्नेहा को इस हाल में देख, गंगा का गुस्सा चरम सीमा पर पहुँच जाता है। गंगा अपने दिल पर पत्थर रखकर, उसे अपने और सिद्धू के बीच किसी एक को चुनने का अल्टीमेटम देती है। वह स्नेहा को चेतावनी देती है कि यदि उसने इस रेखा को पार किया तो उसका लौटना नामुमकिन हो जाएगा। वह कहती है कि वह उसके और सिद्धू के रिश्ते के लिए कभी हामी नहीं भरेगी चाहे उसके लिए उसे अपनी बेटी क्यों न खोनी पड़े।
अब कहानी में ऐसा मोड़ आ चूका है जहां इमोशनल तनाव अब जंग में बदल जाता है स्नेहा अब उस इंसान के लिए, गंगा के सामने अब डट कर खड़ी है जिसके अस्तित्व से वह अनजान है।
अब सवाल केवल सही गलत का नहीं, बल्कि यह है बीच मझधार फंसी स्नेहा, अब किसे चुनेगी?
इन्हें भी पढ़ें: