West Bengal Chunav 2026: बंगाल चुनाव में गाने के जरिए बीजेपी पर किया हमला..अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस महिला सांसद का वीडियो, जानें कौन है ये..?

Ads

West Bengal Chunav 2026: गाने के जरिए बीजेपी पर किया हमला..अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस महिला सांसद का वीडियो, जानें कौन है ये..?

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 01:30 PM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 01:30 PM IST

West Bengal Chunav 2026 | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सयोनी घोष का वीडियो वायरल
  • गाने के जरिए बीजेपी पर हमला
  • गरमाया चुनावी माहौल

कोलकाता: West Bengal Chunav 2026 पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने को है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान (West Bengal Chunav 2026) होगा। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियों धुआंधार चुनाव प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नेताओं को आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी बीच टीएमसी सांसद और अभिनेत्री सायोनी घोष भी जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। इसी बीच सायोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो गाने के जरिए बीजेपी पर जमकर हमला बोली है।

West Bengal Chunav 2026 वीडियो में आप देख सकते हैं कि सयोनी घोष ने एक जनसभा को संबोधित कर रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि सयोनी घोष अपने सुरीली आवाज में गाने गाते हुए बीजेपी पर तंज कसती हुई नजर आ रही है। बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने अपने वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘चुनाव से पहले बीजेपी सरकार क्या बोलती है। एक ही बात बोलती है न “वादा करो, नहीं छोड़ोगे तुम मेरा साथ” और चुनाव के बाद क्या हुआ तेरा वादा।’

अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने इस वीडियो में गाना गाने के बाद आगे कहती है कि ‘ये जुमले बाजी की राजनीति नहीं चलेंगी। ये जो जुमला पार्टी है चुनाव के बाद नीम की काटी है उसको हाथ में दे देते हैं।’

इन्हें भी पढ़े:-

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कब होंगे?

दो चरणों में — 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को।

सयोनी घोष कौन हैं?

वे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद और अभिनेत्री हैं।

उनका वीडियो क्यों वायरल हो रहा है?

उत्तर: उन्होंने गाने के जरिए बीजेपी पर तंज कसा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।