Workers Salary Hike: पूरी हुई श्रमिकों की मांगे, वेतन में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, खुद राज्य सरकार ने किया ऐलान

Ads

Workers Salary Hike: पूरी हुई श्रमिकों की मांगे, वेतन में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, खुद राज्य सरकार ने किया ऐलान

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 10:30 AM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 10:32 AM IST

Workers Salary Hike | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 21% मजदूरी बढ़ोतरी
  • अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के लिए अलग-अलग वेतन
  • नोएडा में फैक्टरी मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार का कदम

नई दिल्ली: Workers Salary Hike उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने श्रमिकों बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने कुशल और अकुशल श्रमिकों का वेतन बढ़ाने (Workers Salary Hike) का ऐलान कर दिया है। गौतमबुद्ध नगर में विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी में एक अप्रैल से 21 प्रतिशत तक की अंतरिम बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद श्रमिकों की मजदूरी 21 फीसदी बढ़कर मिलेगी। इस संबंध में योगी सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है।

सिर्फ मासिक वेतन कितना होगा

Workers Salary Hike जारी आदेश के अनुसार, अब अंतरिम तौर पर मजदूरी दरें नोएडा और गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों के लिए मासिक वेतन 11313.65 रुपये और दैनिक मजदूरी 435.14 रुपये तय की गई है। वहीं अर्धकुशल श्रमिकों के लिए मासिक 12446 रुपये और दैनिक 478.69 रुपये से निर्धारित है। जबकि कुशल श्रमिकों के लिए मासिक 13940.37 रुपये और दैनिक 536.16 रुपये तय किए गए।

नोएडा में जोरदार बवाल

दरअसल, नोएडा के कुछ हिस्सों में सोमवार को वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों फैक्टरी मजदूरों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस श्रमिकों ने जमकर बवाल मचाया था। फेज 2, सेक्टर 62 समेत कई जगहों पर मजदूरों ने आशंकाओं और अफवाहों के बीच गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। वहीं कई गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया था। हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल से मजदूरों का वेतन अंतरिम आधार पर 21 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया।

इन्हें भी पढ़े:-

मजदूरी में कितनी बढ़ोतरी की गई है?

मजदूरी में 21% तक की अंतरिम बढ़ोतरी की गई है।

अकुशल श्रमिकों का नया मासिक वेतन कितना होगा?

₹11,313.65 मासिक और ₹435.14 दैनिक।

अर्धकुशल श्रमिकों का नया वेतन कितना है?

₹12,446 मासिक और ₹478.69 दैनिक।

कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन कितना तय हुआ है?

₹13,940.37 मासिक और ₹536.16 दैनिक।