कोल इंडिया के भूमिगत कोयला उत्पादन में 14 साल बाद वृद्धि

Ads

कोल इंडिया के भूमिगत कोयला उत्पादन में 14 साल बाद वृद्धि

  •  
  • Publish Date - July 27, 2024 / 08:39 PM IST,
    Updated On - July 27, 2024 / 08:39 PM IST

कोलकाता, 27 जुलाई (भाषा) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने 14 साल में पहली बार भूमिगत कोयला उत्पादन में गिरावट का रुख पलट दिया है।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में उत्पादन 260.21 लाख टन रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 254.87 लाख टन से 2.10 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के चेयरमैन पी एम प्रसाद ने अपनी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक तकनीक और उपकरणों ने उत्पादन में गिरावट के रुख को पलटने में मदद की है।

सीआईएल ने बड़े पैमाने पर उत्पादन तकनीक का उपयोग करके भूमिगत मशीनीकरण को बढ़ावा दिया।

भाषा पाण्डेय अनुराग

अनुराग