बिजलीघरों में कोयले की कमी बरकरार, चार दिन से कम कोयला भंडार वाले संयंत्रों की संख्या 61 पहुंची

बिजलीघरों में कोयले की कमी बरकरार, चार दिन से कम कोयला भंडार वाले संयंत्रों की संख्या 61 पहुंची

बिजलीघरों में कोयले की कमी बरकरार, चार दिन से कम कोयला भंडार वाले संयंत्रों की संख्या 61 पहुंची
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: October 20, 2021 10:08 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) ताप बिजलीघरों में कोयले की कमी बरकरार है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खानों से दूर स्थित चार दिन से कम कोयला भंडार (सुपर क्रिटिकल स्टॉक) वाले बिजली संयंत्रों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 61 पर पहुंच गयी।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के कोयला भंडार पर ताजा आंकड़ों के अनुसार, खानों से दूर स्थित चार दिन से कम के कोयला भंडार वाले बिजली संयंत्रों की संख्या 19 अक्टूबर को बढ़कर 61 पहुंच गयी जो 18 अक्टूबर को 58 थी।

आंकड़ों से पता चलता है कि चार दिन के कोयला भंडार वाले बिजलीघरों की संख्या पिछले सप्ताह (12 अक्टूबर) 65 थी। यानी कोयला भंडार की स्थिति सुधरी है लेकिन संकट अभी बना हुआ है।

सीईए 135 ताप बिजली संयंत्रों में कोयला भंडार की स्थिति पर नजर रखता है। इन संयंत्रों की सामूहिक उत्पादन क्षमता 1,65,000 मेगावॉट है।

आंकड़े से पता चलता है कि ऐसे बिजलीघरों की संख्या घटकर 15 पर आ गयी है, जहां कोयले का बिल्कुल भी भंडार नहीं है। इनकी बिजली उत्पादन क्षमता 15,080 मेगावॉट है। एक सप्ताह पहले ऐसे संयंत्रों की संख्या 18 थी जिनकी उत्पादन क्षमता 18,630 मेगावॉट थी।

भाषा

रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में