कॉग्निजेंट ने राजेश नांबियार को भारतीय परिचालन का सीएमडी बनाया

Ads

कॉग्निजेंट ने राजेश नांबियार को भारतीय परिचालन का सीएमडी बनाया

  •  
  • Publish Date - October 28, 2020 / 04:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) प्रमुख आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने राजेश नांबियार को अपने भारतीय परिचालन का अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक (सीएमडी) और विशेष कार्यकारी समिति का सदस्य बनाया है। उनकी नियुक्ति नौ नवंबर से प्रभावी होगी।

कंपनी ने मंगलवार देर रात एक बयान में बताया कि नांबियार नेटवर्किंग, सिस्टम और सॉफ्टवेयर कंपनी सिएना से कॉग्निजेंस में शामिल होंगे। वह फिलहाल सिएना इंडिया के अध्यक्ष हैं।

कॉग्निजेंस के सीईओ ब्रायन हम्फ्रीज ने बताया कि भारतीय परिचालन के सीएमडी की भूमिका में नांबियार कंपनी के ब्रांड को मजबूत करने, सरकारी एजेंसियों, उद्योग संघों, विश्वविद्यालयों और मीडिया के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए काम काम करेंगे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय