Reported By: Ravihemraj Sisodiya
,Indore Crime News| Photo Credit: IBC24.in
Indore Crime News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही पिता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। (Indore Crime News) पुलिस के अनुसार घायल मेहरबान सिंह की बेटी प्राची अपने बॉयफ्रेंड शुभम के साथ रहना चाहती थी। पिता मेहरबान सिंह को इस रिश्ते पर आपत्ति थी और वे बेटी को शुभम के साथ रहने से मना करते थे। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था।
Indore Crime News: बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान प्राची और उसके बॉयफ्रेंड शुभम ने मिलकर मेहरबान सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मेहरबान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। (Indore Crime News) पुलिस ने प्राची और शुभम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना की परिस्थितियां क्या थीं और हमले की पूर्व योजना बनाई गई थी या नहीं।
इन्हे भी पढ़ें:-