कोलगेट पामोलीप के चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 54.1 प्रतिशत बढ़कर 314.6 करोड़ रुपये

Ads

कोलगेट पामोलीप के चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 54.1 प्रतिशत बढ़कर 314.6 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 17, 2021 / 11:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) प्रमुख एफएमसीजी कंपनी, कोलगेट-पामोलिव इंडिया ने सोमवार को बताया कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 54.1 प्रतिशत बढ़कर 314.6 करोड़ रुपये हो गया। बिक्री में सुधार से लाभ सुधरा है।

कंपनी ने एक साल पहले इसी दौरान 204.15 करोड़ रुपये का लाभ दिखाया था।

कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान इसकी शुद्ध बिक्री 20.2 प्रतिशत बढ़कर 1,275.01 करोड़ रुपये की हो गई, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में उसने 1,062.35 करोड़ रुपये की बिक्री की थी।

कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) के प्रबंध निदेशक राम राघवन ने कहा कि कंपनी ने अपने सभी खंडों में मजबूत वृद्धि की है।

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर