(Gold Rate Today 15 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Rate Today 15 July 2026 in India: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब कमोडिटी बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में तेजी आई। जिसका असर सोने का भाव (Gold Prices) पर भी पड़ा। लगातार दो दिनों तक गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों (Gold Price Today Hike) में फिर तेजी दर्ज की गई है। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की ओर फिर से रुख किया है जिससे इसकी मांग बढ़ी और कीमतों में उछाल देखने को मिला।
लगातार दो दिनों तक सस्ता होने के बाद अब तीन दिनों के अंतर में सोने के अलग-अलग कैरेट के भाव (Gold Rate Today) में बढ़ोतरी हुई है। 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 770 रुपये महंगा होकर 1,43,720 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने में 700 रुपये की तेजी आई और इसका भाव 1,31,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट सोने की कीमत में भी 570 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह 1,07,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
| वजन (ग्राम) | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
| 1 ग्राम | ₹14,372 (+₹77) | ₹13,175 (+₹70) | ₹10,782 (+₹57) |
| 8 ग्राम | ₹1,14,976 (+₹616) | ₹1,05,400 (+₹560) | ₹86,256 (+₹456) |
| 10 ग्राम | ₹1,43,720 (+₹770) | ₹1,31,750 (+₹700) | ₹1,07,820 (+₹570) |
| 100 ग्राम | ₹14,37,200 (+₹7,700) | ₹13,17,500 (+₹7,000) | ₹10,78,200 (+₹5,700) |
देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम (Gold Rate Today) लगभग इसी स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा 1,43,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में यह 1,43,570 रुपये है। जबकि चेन्नई में 1,43,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 और 18 कैरेट गोल्ड के भाव भी शहरों के हिसाब से अलग-अलग बने हुए हैं।
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) |
| Delhi Gold Price Today | ₹ 1,43,720 | ₹ 1,31,750 | ₹ 1,07,820 |
| Mumbai Gold Price Today | ₹ 1,43,570 | ₹ 1,31,600 | ₹ 1,07,670 |
| Kolkata Gold Price Today | ₹ 1,43,570 | ₹ 1,31,600 | ₹ 1,07,670 |
| Chennai Gold Price Today | ₹ 1,43,450 | ₹ 1,31,490 | ₹ 1,09,690 |
| Bengaluru Gold Price Today | ₹ 1,43,570 | ₹ 1,31,600 | ₹ 1,07,670 |
| Hyderabad Gold Price Today | ₹ 1,43,570 | ₹ 1,31,600 | ₹ 1,07,670 |
| Lucknow Gold Price Today | ₹ 1,43,720 | ₹ 1,31,750 | ₹ 1,07,820 |
| Bhopal Gold Price Today | ₹ 1,43,620 | ₹ 1,31,650 | ₹ 1,07,720 |
| Raipur Gold Price Today | ₹ 1,43,570 | ₹ 1,31,600 | ₹ 1,07,670 |
| Ahmedabad Gold Price Today | ₹ 1,43,620 | ₹ 1,31,650 | ₹ 1,07,720 |
सोने के विपरीत चांदी के बाजार में फिलहाल ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय तनाव के बावजूद औद्योगिक मांग में सुस्ती के कारण चांदी के भाव (Silver Price Today) स्थिर बने हुए हैं। इससे पहले 11 जुलाई को चांदी 5 हजार रुपये सस्ती हुई थी, जबकि 10 जुलाई को इसमें 5 हजार रुपये की तेजी और 9 जुलाई को 10 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी।
आज दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी का भाव (Silver Rate Today) 2,35,000 रुपये पर बना हुआ है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में चांदी का भाव थोड़ा ज्यादा है और यहां एक किलोग्राम चांदी 2,40,000 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आगे भी सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices) पर वैश्विक घटनाक्रम और कच्चे तेल की चाल का असर देखने को मिल सकता है।
| दिनांक | 24 कैरेट सोना (₹/ग्राम) | बदलाव | 22 कैरेट सोना (₹/ग्राम) | बदलाव |
| 15 जुलाई 2026 | ₹ 14,372 | ₹ 77 | ₹ 13,175 | ₹ 70 |
| 14 जुलाई 2026 | ₹ 14,295 | ₹ -11 | ₹ 13,105 | ₹ -10 |
| 13 जुलाई 2026 | ₹ 14,306 | ₹ -142 | ₹ 13,115 | ₹ -130 |
| 12 जुलाई 2026 | ₹ 14,448 | ₹ 0 | ₹ 13,245 | ₹ 0 |
| 11 जुलाई 2026 | ₹ 14,448 | ₹ -47 | ₹ 13,245 | ₹ -45 |
| 10 जुलाई 2026 | ₹ 14,495 | ₹ 36 | ₹ 13,290 | ₹ 35 |
| 09 जुलाई 2026 | ₹ 14,459 | ₹ 131 | ₹ 13,255 | ₹ 120 |
| 08 जुलाई 2026 | ₹ 14,328 | ₹ -213 | ₹ 13,135 | ₹ -195 |
| 07 जुलाई 2026 | ₹ 14,541 | ₹ -136 | ₹ 13,330 | ₹ -125 |
| 06 जुलाई 2026 | ₹ 14,677 | ₹ -11 | ₹ 13,455 | ₹ -10 |