वाणिज्य मंत्रालय विशेष आर्थिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर हितधारकों से करेगा 30 जून को बैठक

वाणिज्य मंत्रालय विशेष आर्थिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर हितधारकों से करेगा 30 जून को बैठक

वाणिज्य मंत्रालय विशेष आर्थिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर हितधारकों से करेगा 30 जून को बैठक
Modified Date: June 28, 2026 / 01:31 pm IST
Published Date: June 28, 2026 1:31 pm IST

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय ने विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के मकसद से 30 जून को हितधारकों की बैठक बुलाई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बैठक में निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं और एसईजेड सुधारों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में एसईजेड से घरेलू शुल्क क्षेत्र (डीटीए) को दी जाने वाली सेवाओं के लिए भारतीय मुद्रा में भुगतान की व्यवस्था, डीटीए के लिए निर्यात से असंबद्ध जॉब वर्क की अनुमति, आयात प्रतिस्थापन को बढ़ावा, मुक्त व्यापार भंडारण क्षेत्रों में सुधार तथा कारोबार सुगमता को और बेहतर बनाने जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

सरकार ने इन क्षेत्रों की नीति में व्यापक सुधारों के सुझाव देने के लिए 17 सदस्यीय समिति का गठन किया है।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में