नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) होटल एवं रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी के 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में बुधवार को 183.50 रुपये की कटौती की गई। इस साल यह पहली बार इसकी कीमत घटाई गई है।
तेल कंपनियों के अनुसार, अब 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 2,930 रुपये का मिलेगा।
पश्चिम एशिया संकट से वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने के बाद लगातार कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने से पिछले महीने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,113 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।
वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों की समीक्षा हर महीने की पहली तारीख को पिछले महीने के औसत बेंचमार्क मूल्य के आधार पर की जाती है।
दूसरी ओर 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर अपरिवर्तित रही। इसकी कीमत में आखिरी बार सात जून को 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
भाषा निहारिका
निहारिका