Copper price Today 2021 : हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

Ads

Copper price Today 2021 : हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 09:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

Copper price Today 2021

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा की कीमत 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 737.75 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 8.85 रुपये यानी 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 737.75 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 140 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश