बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी में धीमी होकर 2.3 प्रतिशत पर

बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी में धीमी होकर 2.3 प्रतिशत पर

बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी में धीमी होकर 2.3 प्रतिशत पर
Modified Date: March 20, 2026 / 06:11 pm IST
Published Date: March 20, 2026 6:11 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी में घटकर 2.3 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले इसी महीने 3.4 प्रतिशत थी। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

इस दौरान कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई।

बुनियादी उद्योगों की वृद्धि अप्रैल से फरवरी के दौरान 2.9 प्रतिशत रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 4.4 प्रतिशत थी।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में