बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मार्च में 0.4 प्रतिशत घटा, पांच माह की पहली गिरावट

Ads

बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मार्च में 0.4 प्रतिशत घटा, पांच माह की पहली गिरावट

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 06:11 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 06:11 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) कोयला, कच्चे तेल, उर्वरक और बिजली के उत्पादन में गिरावट के कारण मार्च में आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई है। पांच माह में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन पहली बार घटा है।

फरवरी, 2026 में, आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 2.8 प्रतिशत बढ़ा था।

वित्त वर्ष 2025-26 में बुनियादी उद्योगों की उत्पादन वृद्धि दर घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई। वित्त वर्ष 2024-25 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.5 प्रतिशत बढ़ा था।

भाषा योगेश अजय

अजय