Amazon Great Indian Festival Sale 2026: इस तारीख से शुरू होने जा रही है साल की सबसे बड़ी डील! मोबाइल से लेकर घर के सामान तक पर मिल सकता है बंपर डिस्काउंट

Ads

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: दिवाली से पहले अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है। संभावना जताई जा रही है कियह 9 से 23 अक्टूबर तक चल सकती है। प्राइम सदस्यों को 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। सेल में बैंक कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जबकि Flipkart की सेल भी इसी दौरान आने वाली है।

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 04:46 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 04:48 PM IST

(Amazon Great Indian Festival Sale 2026/ Image Credit: grok)

HIGHLIGHTS
  • 9 अक्टूबर के आसपास शुरू हो सकती है सेल
  • Prime मेंबर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस
  • SBI कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट

बिजनेस: Amazon Great Indian Festival Sale 2026: दिवाली से पहले अमेजन की साल की सबसे बड़ी सेल (Amazon Great Indian Festival Sale 2026) शुरू होने वाली है। कंपनी ने अभी आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन Amazon के शॉपिंग AI असिस्टेंट Rufus के मुताबिक Great Indian Festival Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर के आसपास हो सकती है। प्राइम मेंबर्स को सेल का अर्ली एक्सेस करीब 24 घंटे पहले मिलने की भी उम्मीद है। वहीं, Flipkart Big Billion Days Sale भी 8 से 9 अक्टूबर के बीच शुरू होने वाली है। सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लाएंसेज समेत कई कैटेगरी पर धांसू ऑफर्स मिल सकते हैं।

बैंक ऑफर और EMI से अतिरिक्त बचत

सेल के दौरान ग्राहकों को कई बैंक ऑफर्स (Amazon Great Indian Festival Sale 2026) और EMI सुविधा मिलने वाली है। Rufus के अनुसार, SBI कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर में 25,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। वहीं, Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 5% अनलिमिटेड कैशबैक भी मिल सकता है।

इन प्रोडक्ट्स पर मिल सकता है बड़ा डिस्काउंट

Rufus AI के मुताबिक, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80-90% तक, स्मार्ट टीवी और अप्लायंसेज पर 65% तक, फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 80% तक और होम-किचन सामान पर 70% तक छूट मिलने की संभावना है। जिससे ग्राहक फेस्टिव सीजन में शानदार बचत का लाभ उठा सकेंगे।

पिछले साल इन प्रोडक्ट्स पर मिले थे ऑफर

पिछली Amazon Great Indian Festival Sale में Samsung Galaxy S24 Ultra 5G की कीमत 71,999 रुपये से शुरू हुई थी। iPhone 15 को 45,249 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया था और उस पर इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिला था। OnePlus Buds 4 बैंक ऑफर के साथ 4,769 रुपये में उपलब्ध थे। वहीं, HP 15 Ryzen 7 7735HS लैपटॉप की कीमत 58,990 रुपये तक पहुंच गई थी। ये पिछले साल के ऑफर थे, इससे यह अनुमान है कि इस साल भी ग्राहक अच्छी बचत का लाभ ले पाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 कब शुरू हो सकती है?

Rufus AI के मुताबिक, सेल 9 अक्टूबर के आसपास शुरू होने की संभावना है।

Prime मेंबर्स को कब मिलेगा अर्ली एक्सेस?

प्राइम मेंबर्स को सेल का करीब 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस मिल सकता है।

सेल में कितना बैंक डिस्काउंट मिल सकता है?

SBI कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने की संभावना है।

किन चीजों पर बड़ी छूट मिल सकती है?

मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी और होम-किचन प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट की उम्मीद है।