कम मांग के कारण धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कम मांग के कारण धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 5, 2025 / 05:37 PM IST,
    Updated On - March 5, 2025 / 05:37 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच सटोरियों के अपने सौदों का आकार कम करने से बुधवार को वायदा कारोबार में धनिया की कीमत 36 रुपये की गिरावट के साथ 8,036 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में अप्रैल डिलिवरी वाले धनिया अनुबंध की कीमत 36 रुपये अथवा 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,036 रुपये प्रति क्विंटल पर थी। इसमें 1,090 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के कारण धनिया की कीमतों में गिरावट आई।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय