कम मांग आने से धनिया की वायदा कीमतों में नरमी

Ads

कम मांग आने से धनिया की वायदा कीमतों में नरमी

  •  
  • Publish Date - March 10, 2025 / 05:13 PM IST,
    Updated On - March 10, 2025 / 05:13 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच सटोरियों के सौदों का आकार घटा देने से सोमवार को वायदा कारोबार में धनिया की कीमत 86 रुपये गिरकर 7,940 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में अप्रैल आपूर्ति वाले धनिया अनुबंध की कीमत 86 रुपये यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,940 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 21,405 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के कारण धनिया की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

भाषा प्रेम प्रेम

प्रेम