वायदा कारोबार में मांग गिरने से धनिया का भाव टूटा

Ads

वायदा कारोबार में मांग गिरने से धनिया का भाव टूटा

  •  
  • Publish Date - February 28, 2025 / 01:37 PM IST,
    Updated On - February 28, 2025 / 01:37 PM IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार घटाने से शुक्रवार को वायदा बाजार में धनिया का भाव 46 रुपये की गिरावट के साथ 8,146 रुपये प्रति क्विंटल रह गया।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में धनिया के अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 46 रुपये या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,146 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इसमें 21,190 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग की वजह से धनिया की वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा अनुराग

अनुराग