कोविड संकट: हुंदै ने तमिलनाडु सरकार को 10 करोड़ रुपए की मदद दी

कोविड संकट: हुंदै ने तमिलनाडु सरकार को 10 करोड़ रुपए की मदद दी

कोविड संकट: हुंदै ने तमिलनाडु सरकार को 10 करोड़ रुपए की मदद दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: May 19, 2021 3:22 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) वाहन बनाने वाली हुंदै मोटर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसकी सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व) इकाई ने तमिलनाडु सरकार को कोविड-19 राहत सहायता के रूप में 10 करोड़ रुपए दिए हैं। यह मदद नकद और चिकित्सा उपकरण के रूप में दी गयी है।

कंपनी ने कहा कि उसने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के मकसद से हुंदै केयर्स 3.0 कोविड-19 राहत पहल के तहत मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपए का दान दिया है।

कंपनी ने साथ ही राज्य को उच्च प्रवाह वाली ऑक्सीजन मशीनें, बाईपीएपी मशीन, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और दो ऑक्सीजन संयंत्रों सहित पांच करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण दिए हैं।

कंपनी ने कहा कि ऑक्सीजन संयंत्र तोंदियारपेट और तांबरम के सरकारी अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे।

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एस एस किम ने कहा, ‘यह योगदान उस राज्य के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े होने की हमारी अभिव्यक्ति है जो पिछले दो दशकों से भारत में हुंदै का घर रहा है।’

भाषा प्रणव रमण

रमण


लेखक के बारे में