क्रिसिल का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 7.5 प्रतिशत बढ़कर 241 करोड़ रुपये पर

Ads

क्रिसिल का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 7.5 प्रतिशत बढ़कर 241 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 08:35 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) क्रिसिल लि. का शुद्ध मुनाफा दिसंबर 2025 को समाप्त चौथी तिमाही में 7.5 प्रतिशत बढ़कर 241.5 करोड़ रुपये रहा। क्रिसिल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि निदेशक मंडल ने एक रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 28 रुपये का अंतिम लाभांश देने की भी सिफारिश की है, जिससे इस साल का कुल लाभांश 61 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।

साथ ही, निदेशक मंडल ने एक अक्टूबर, 2026 से तीन और साल के लिए अमीश मेहता को प्रबंध निदेशक और सीईओ के तौर पर फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दी।

दिसंबर तिमाही में क्रिसिल की एकीकृत परिचालन आय 18.5 प्रतिशत बढ़कर 1,081.6 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 2024 की चौथी तिमाही में यह 912.9 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्तवर्ष 2025 में, क्रिसिल को 766 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो सालाना आधार पर 12 प्रतिशत अधिक है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण