भोपाल : Bhopal Murder Case मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पानी की टंकी के भीतर बक्से में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 23 साल की सिया की हत्या उसके प्रेमी समीर ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी, उसके भाई, बहन और माँ को गिरफ्तार कर लिया है।
सिया और समीर की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली, लेकिन समीर ने सिया से यह सच छुपाया कि वह पहले से शादीशुदा है। जब सिया को सच्चाई पता चली, तो उसने समीर पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया।
सिया ने शादी न करने के बदले समीर से 5 लाख की मांग शुरू कर दी। पैसे न देने पर सिया उसे जेल भेजने की धमकी देती थी। Bhopal Crime News इसी विवाद के चलते 9 फरवरी को दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद समीर ने गला घोंटकर सिया को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद समीर ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने भाई और बहन की मदद ली। मंगलवार की रात उन्होंने सिया की लाश को एक बक्से में बंद किया और उसे पानी की टंकी में फेंक दिया। कुछ दिनों बाद जब टंकी से बदबू आने लगी, तब स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश हुआ।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि 23 साल की सिया खुद भी पहले से विवाहित थी और महाराष्ट्र व राजस्थान में उसकी तीन शादियां हो चुकी थीं। Bhopal Murder Case फिलहाल पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी समीर सहित उसके परिवार के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।