अमेरिका ने नीदरलैंड को 93 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की

Ads

अमेरिका ने नीदरलैंड को 93 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 10:13 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 10:13 PM IST

चेन्नई, 13 फरवरी (भाषा) अमेरिका ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत शुक्रवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में नीदरलैंड को 93 रन से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

साईतेजा मुक्कमल्ला (79 रन) के अर्धशतक और शुभम रंजने की नाबाद 48 रन की पारी की मदद से अमेरिका ने छह विकेट पर 196 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

फिर हरमीत सिंह के चार और शैडली वान शाल्कविक के तीन विकेट की बदौलत नीदरलैंड को 15.5 ओवर में 103 रन पर समेट दिया।

मोहम्मद मोहसिन ने भी दो विकेट हासिल किए।

भाषा नमिता

नमिता