Rajasthan ACB Raid : सरकारी बाबू के घर ‘कुबेर’ का खजाना! किलो के भाव सोना, नोटों के ढेर और बीघा-बीघा जमीन देख दंग रह गई ACB की टीम

Ads

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 08:42 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 08:47 PM IST

Rajasthan ACB Raid / Image Source : screengrab

HIGHLIGHTS
  • बाबू शुभकरण के घर पर एसीबी ने की छापेमारी।
  • 1 किलो सोना, 2 किलो चांदी और ₹75.80 लाख नकद बरामद।
  • चार आलीशान मकान और 100 बीघा से अधिक जमीन के दस्तावेज मिले।

बीकानेर : Rajasthan ACB Raid राजस्थान के बीकानेर ज़िले में ACB की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंचायती राज विभाग में कार्यरत एक मामूली बाबू के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर शुक्रवार सुबह एसीबी की 5 टीमों ने एक साथ बाबू शुभकरण के यहाँ रेड मारी। रेड में बाबू के यहाँ से 1 किलो गोल्ड, 2 किलो, 76 लाख कैश की नोटों की गाड़ियां, 4 आलीशान बंगले, 100 बीघा से ज्यादा जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं। बाबू के यहाँ हुए इस रेड का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

कहाँ-कहाँ हुई छापेमारी?

एसीबी को बाबू शुभकरण के यहाँ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद एसीबी की 5 अलग-अलग टीमों ने एक साथ बाबू के 5 ठिकानों पर धावा बोला। Rajasthan News Ibc24 इसमें बीकानेर के मातेश्वरी एन्कलेव, गंगाशहर, और जयपुर रोड वाले घर शामिल थे। इसके अलावा उनके गांव पुनरासर और फलोदी के कानासर में भी टीम ने छानबीन की। जब अफसरों ने तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए।

क्या क्या हुआ बरामद?

इस छापेमारी में बाबू के घर के भीतर 500-500 के नोटों की गड्डियों के ढेर मिले, जिनकी गिनती करने पर ₹75.80 लाख की नकद राशि बरामद हुई। तलाशी के दौरान 1 किलो से ज्यादा सोना और करीब 2 किलो चांदी भी मिली। ACB News इतना ही नहीं, एक मामूली क्लर्क होने के बावजूद उसके पास 4 आलीशान मकानों के साथ-साथ करीब 100 बीघा से ज्यादा जमीन के दस्तावेज भी पाए गए हैं। फिलहाल एसीबी अभी भी कागजों की जांच कर रहे हैं। इस रेड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

 

 

 

बाबू शुभकरण के खिलाफ छापेमारी क्यों हुई?

एसीबी को बाबू शुभकरण के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी।

छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ?

1 किलो सोना, 2 किलो चांदी, ₹75.80 लाख नकद, चार आलीशान मकान और 100 बीघा से अधिक जमीन के दस्तावेज बरामद हुए।

छापेमारी कहां-कहां हुई?

बीकानेर के मातेश्वरी एन्कलेव, गंगाशहर, जयपुर रोड, और उनके गांव पुनरासर व फलोदी के कानासर में टीम ने तलाशी ली।