Viral Video Before Suicide: शख्स ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड.. कहा, सजा दिलाओ, वरना अस्थियां गटर में बहा देना.. सामाजिक ग्रुप में किया पोस्ट

Ads

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 09:36 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 09:36 PM IST

Viral Video Before Suicide / Image Source : IBC24

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर ज़िले से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ एक नर्सिंग ऑफिसर ने महिला से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए। (Viral Video Before Suicide) वीडियो में उसने कहा कि उसे बर्बाद करने वाली महिला को सख्त सजा दिलाई जाए, नहीं तो उसकी अस्थियां गटर में बहा दी जाएं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव बरामद कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल मृतक की पहचान कैलाश नागौरा के रूप में हुई है । वह जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त था। बताया जा रहा है कि उसकी एक महिला से पहले दोस्ती थी। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया।वीडियो में कैलाश ने महिला पर झूठे केस में फंसाने, धमकाने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए। (Viral Video Before Suicide) उसने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने उससे 30 से 40 लाख रुपये हड़प लिए। बदनामी और डर के कारण उसने जहर खा लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ज़हर खाने के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-