होर्मुज़ की नाकाबंदी से आपूर्ति की चिंता से कच्चे तेल के वायदा भाव में सात प्रतिशत का उछल
होर्मुज़ की नाकाबंदी से आपूर्ति की चिंता से कच्चे तेल के वायदा भाव में सात प्रतिशत का उछल
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) ईरान के साथ विफल वार्ता के बाद अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी की घोषणा के बाद मजबूत वैश्विक रुझानों को देखते हुए सोमवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें लगभग सात प्रतिशत चढ़कर 9,759 रुपये प्रति बैरल हो गईं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी वाला अनुबंध 606 रुपये या सात प्रतिशत के उछाल के साथ 9,759 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 8.767 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इस अनुबंध की कीमत एक समय 697 रुपये या सात प्रतिशत के उछाल के साथ 9,850 रुपये प्रति बैरल के दिन के उच्चतम स्तर को छू गई था।
इसके मई माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 550 रुपये या 6.47 प्रतिशत के उछाल के साथ 9,050 रुपये प्रति बैरल हो गई। इसमें 7,779 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें भी ऊंची रहीं।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल का मई अनुबंध 8.08 डॉलर या 8.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.65 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड के जून डिलिवरी वाले अनुबंध का दाम 7.55 डॉलर या 7.93 प्रतिशत बढ़कर 102.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


