कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - July 8, 2021 / 10:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 88 रुपये की गिरावट के साथ 5,304 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के जुलाई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 88 रुपये अथवा 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,304 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 7,103 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच व्यापारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 1.52 प्रतिशत घटकर 71.10 डालर प्रति बैरल रह गया। वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 1.38 प्रतिशत घटकर 72.42 डालर प्रति बैरल रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश