कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: July 16, 2021 10:00 am IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 29 रुपये की गिरावट के साथ 5,352 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के जुलाई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 29 रुपये अथवा 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,352 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 2,207 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कच्चातेल कीमतों में गिरावट आने का मुख्य कारण कमजोर हाजिर मांग के बीच व्यपारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना था।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.78 डालर प्रति बैरल हो गया। वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.63 डालर प्रति बैरल हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में