कमजोर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 10:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल बुधवार को 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,035 रुपये प्रति बैरल रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में नवंबर महीने की डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत 10 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,035 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 2,800 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

हालांकि, कच्चातेल के दिसंबर माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 34 रुपये यानी 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,084 रुपये प्रति बैरल हो गयी। इसमें 24 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41.18 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था और ब्रेंट क्रूड का भाव 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42.58 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश