हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: July 5, 2021 10:05 am IST

नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 15 रुपये की तेजी के साथ 5,612 रुपये प्रति बैरल हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के जुलाई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 15 रुपये अथवा 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,612 रुपये प्रति बैरल हो गई जिसमें 8,976 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.22 डालर प्रति बैरल रह गया। वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.14 प्रतिशत बढ़कर 76.28 डालर प्रति बैरल हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में