प.एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी
प.एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण अनश्चितताओं के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चा तेल की कीमत 204 रुपये की तेजी के साथ 8,549 रुपये प्रति बैरल हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 204 रुपये या 2.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,549 रुपये प्रति बैरल हो गया।
पिछले सत्र में, कच्चे तेल में 1,186 रुपये या लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट आई, जो एमसीएक्स पर 913 रुपये या 9.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,345 रुपये पर बंद होने से पहले 8,072 रुपये प्रति बैरल के निचले स्तर तक पहुंच गया।
विश्लेषकों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं क्योंकि बाजार में ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास परस्पर विरोधी घटनाक्रम का असर है।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के मई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.68 डॉलर या 3.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 90.81 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 2.80 डॉलर या 2.92 प्रतिशत बढ़कर 98.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


