कच्चे तेल के वायदा भाव तीन प्रतिशत से ज़्यादा बढ़कर 9,707 रुपये प्रति बैरल पर
कच्चे तेल के वायदा भाव तीन प्रतिशत से ज़्यादा बढ़कर 9,707 रुपये प्रति बैरल पर
नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतें तीन प्रतिशत से ज़्यादा बढ़कर 9,707 रुपये प्रति बैरल हो गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान में संघर्ष-विराम के टिकने पर संदेह जताये जाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में यह तेजी आई है। ट्रंप के इस संदेह से फिर से लड़ाई छिड़ने का डर पैदा हो गया है और आशंका है कि इससे पश्चिम एशिया से तेल की आपूर्ति में रुकावट आ सकती है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 331 रुपये या 3.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,707 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 12,239 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार, कच्चे तेल के जून माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 278 रुपये या 3.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,392 रुपये प्रति बैरल हो गई। इसमें 5,941 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में, जुलाई डिलिवरी वाला ब्रेंट तेल 3.02 डॉलर या 2.90 प्रतिशत बढ़कर 107.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाले वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 3.15 डॉलर या 3.21 प्रतिशत बढ़कर 101.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


