कुसुमगर का शेयर अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले 37 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध
कुसुमगर का शेयर अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले 37 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) खास तरह का कपड़ा बनाने वाली कंपनी कुसुमगर लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 419 रुपये के मुकाबले करीब 37 प्रतिशत की बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर कंपनी का शेयर 419 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 36.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 574 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 48.21 प्रतिशत चढ़कर 621 रुपये पर पहुंच गया।
एनएसई पर शेयर 35.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 569 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
कंपनी का बाजार पूंजीकरण 6,477.97 करोड़ रुपये रहा।
कुसुमगर लिमिटेड के 650 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन कुल 128.85 गुना अभिदान मिला था। इसके लिए मूल्य दायरा 398-419 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था।
वर्ष 1990 में स्थापित कुसुमगर लिमिटेड बुने हुए, कोटेड व लेमिनेटेड सिंथेटिक कपड़े बनाती है जिन्हें ‘इंजीनियर्ड फैब्रिक’ कहा जाता है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


