चीन की आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में घटकर 4.3 प्रतिशत, 2022 के अंत के बाद सबसे धीमी
चीन की आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में घटकर 4.3 प्रतिशत, 2022 के अंत के बाद सबसे धीमी
हांगकांग, 15 जुलाई (एपी) चीन की अर्थव्यवस्था अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 4.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह पिछले तीन वर्षों से अधिक समय में सबसे धीमी वृद्धि दर है।
सरकारी आंकड़े पूर्वानुमानों से कम और जनवरी-मार्च तिमाही में दर्ज पांच प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर की तुलना में भी काफी नीचे रहे। यह स्थिति ऐसे समय में रही, जब कृत्रिम मेधा (एआई) के तेजी से बढ़ते उपयोग के दम पर और चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों की मजबूत वैश्विक मांग के कारण निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण ऊर्जा कीमतों में तेज वृद्धि से वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति बढ़ने के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था पर इसका व्यापक असर नहीं पड़ा।
सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, वर्ष की पहली छमाही में चीन का निर्यात सालाना आधार पर 17.6 प्रतिशत बढ़ा, जबकि जून में इसमें 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
घरेलू खर्च एवं निवेश में हालांकि सुस्ती रही है, जिससे निर्यात-उन्मुख विनिर्माण से मिलने वाली बढ़त सीमित हो गई है।
आईएनजी बैंक में ग्रेटर चाइना के मुख्य अर्थशास्त्री लिन सॉन्ग ने कहा, ‘‘ 2022 की चौथी तिमाही जो कोविड-19 लॉकडाउन से प्रभावित रही थी, उसके बाद यह किसी भी तिमाही की सबसे धीमी वृद्धि है।’’
चीनी नेतृत्व ने 2026 के लिए आर्थिक वृद्धि दर का लक्ष्य 4.5 प्रतिशत से पांच प्रतिशत के बीच रखा है। यह 2025 में दर्ज पांच प्रतिशत की वृद्धि दर से थोड़ा कम है।
बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, साल की पहली छमाही में आर्थिक वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत रही।
एपी निहारिका
निहारिका

Facebook


