वायदा बाजार में कच्चे तेल का भाव 117 रुपये बढ़कर 9,841 रुपये प्रति बैरल

वायदा बाजार में कच्चे तेल का भाव 117 रुपये बढ़कर 9,841 रुपये प्रति बैरल

वायदा बाजार में कच्चे तेल का भाव 117 रुपये बढ़कर 9,841 रुपये प्रति बैरल
Modified Date: May 15, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: May 15, 2026 12:29 pm IST

नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत शुक्रवार को 117 रुपये चढ़कर 9,841 रुपये प्रति बैरल हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंधों की कीमत 117 रुपये या 1.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,841 रुपये प्रति बैरल हो गई। इसमें 2,276 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिभागियों के दांव बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची रहीं।

वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चे तेल की कीमत 1.30 प्रतिशत बढ़कर 102.49 डॉलर प्रति बैरल हो गई जबकि ब्रेंट कच्चा तेल न्यूयॉर्क में 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.98 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में