कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
मुंबई, दो सितंबर (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के कारण घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 788.52 अंक टूटकर 76,155.76 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 269 अंक की गिरावट के साथ 23,786.80 पर आ गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। वहीं अदाणी पोर्ट्स और सन फार्मा के शेयर बढ़त में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तीन प्रतिशत से अधिक और जापान का निक्की 225 करीब तीन प्रतिशत टूटा। चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.76 प्रतिशत चढ़कर 95.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,143.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सेंसेक्स मंगलवार को 12.99 अंक और निफ्टी 24.60 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


