कुमारस्वामी का वाहन उद्योग से वृद्धि को व्यापक आधार देने का आह्वान

कुमारस्वामी का वाहन उद्योग से वृद्धि को व्यापक आधार देने का आह्वान

कुमारस्वामी का वाहन उद्योग से वृद्धि को व्यापक आधार देने का आह्वान
Modified Date: September 1, 2026 / 10:06 pm IST
Published Date: September 1, 2026 10:06 pm IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को वाहन उद्योग से वृद्धि को व्यापक आधार देने और विनिर्माण का लाभ घर-घर पहुंचाने पर ध्यान देने का आग्रह किया।

कुमारस्वामी ने वाहन डीलर के संगठन ‘फाडा’ के वार्षिक सम्मेलन में कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में आगे बढ़ते हुए विनिर्माण को आर्थिक वृद्धि के केंद्र में रखना होगा।

हालांकि, उन्होंने कहा कि केवल विनिर्माण से देश की समृद्धि नहीं बनती, इसका लाभ घरों तक पहुंचना चाहिए और हर फैसले में भारतीय ग्राहक को केंद्र में रखना चाहिए।

उन्होंने इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देने और वाहन एवं वाहन कलपुर्जा क्षेत्र में घरेलू विनिर्माण मजबूत करने के लिए सरकार की पहल का उल्लेख किया।

कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार ने 10,900 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली पीएम ई-ड्राइव योजना शुरू की है, जिसके तहत 26.5 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि वाहन एवं वाहन कलपुर्जों के लिए 25,038 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत 82 आवेदकों को मंजूरी मिल चुकी है। इससे अब तक 44,036 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है तथा करीब 68,000 रोजगार सृजित हुए हैं।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में