सीएसएम टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को पहले दिन 26 प्रतिशत अभिदान मिला

Ads

सीएसएम टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को पहले दिन 26 प्रतिशत अभिदान मिला

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 10:22 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 10:22 PM IST

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता कंपनी सीएसएम टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 26 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 1,11,30,880 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 28,52,784 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के हिस्से को 53 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 40 प्रतिशत अभिदान मिला।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में अब तक कोई भागीदारी नहीं देखी गई है।

सीएसएम टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 20 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी ने अपने 145.78 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 107-113 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। आईपीओ 29 जून को बंद होगा।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध होंगे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय