आरबीआई ने वीआरआरआर नीलामी के जरिये 2.23 लाख करोड़ रुपये की नकदी जुटाई

आरबीआई ने वीआरआरआर नीलामी के जरिये 2.23 लाख करोड़ रुपये की नकदी जुटाई

आरबीआई ने वीआरआरआर नीलामी के जरिये 2.23 लाख करोड़ रुपये की नकदी जुटाई
Modified Date: September 18, 2026 / 01:53 pm IST
Published Date: September 18, 2026 1:53 pm IST

मुंबई, 18 सितंबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने परिवर्तनीय दर वाली रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी के जरिये बैंकिंग प्रणाली से शुक्रवार को 2.23 लाख करोड़ रुपये की नकदी जुटाई।

आरबीआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय बैंक को 2.25 लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले 2,22,629 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं। यह राशि 5.24 प्रतिशत की भारित औसत दर पर स्वीकार की गई।

आरबीआई पिछले महीने से बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्त नकदी को कम करने और एक दिन की मुद्रा बाजार दरों को रेपो दर के अनुरूप करने के लिए विभिन्न वीआरआरआर नीलामियां कर रहा है।

बैंकिंग प्रणाली में 17 सितंबर तक करीब 6.94 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी होने का अनुमान है।

नकदी समायोजन रणनीति के तहत केंद्रीय बैंक ने बृहस्पतिवार को खुले बाजार परिचालन (ओएमओ) के जरिये 50,000 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियां बेचीं।

सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री की शेष 25,000-25,000 करोड़ रुपये की दो किस्तें 21 सितंबर और 28 सितंबर को पेश की जाएंगी।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में