BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

डालमिया भारत का लाभ चौथी तिमाही में 10.2 प्रतिशत घटकर 394 करोड़ रुपये पर

डालमिया भारत का लाभ चौथी तिमाही में 10.2 प्रतिशत घटकर 394 करोड़ रुपये पर

डालमिया भारत का लाभ चौथी तिमाही में 10.2 प्रतिशत घटकर 394 करोड़ रुपये पर
Bhasha
Published: 28 Apr 2026 | 7:54 pmModified: 28 Apr 2026 | 7:54 pm

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) सीमेंट बनाने वाली कंपनी डालमिया भारत लि. का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में 10.25 प्रतिशत घटकर 394 करोड़ रुपये रहा।

डालमिया भारत ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने इससे एक साल पहले 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 439 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफ़ा अर्जित किया था।

कंपनी का परिचालन राजस्व मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में 3.76 प्रतिशत बढ़कर 4,245 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में 4,091 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही में डालमिया भारत की बिक्री की मात्रा तीन प्रतिशत बढ़कर 83 लाख टन हो गई। मार्च तिमाही में डालमिया भारत का कुल खर्च 3.3 प्रतिशत बढ़कर 3,840 करोड़ रुपये रहा।

वित्तवर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में डालमिया भारत की कुल आय 2.53 प्रतिशत बढ़कर 4,290 करोड़ रुपये हो गई।

पूरे वित्तवर्ष 2025-26 में, डालमिया भारत का मुनाफ़ा 65.5 प्रतिशत बढ़कर 1,157 करोड़ रुपये रहा। 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए कुल समेकित आय 5.57 प्रतिशत बढ़कर 15,026 करोड़ रुपये हो गयी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 250 प्रतिशत के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह लाभांश दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर पर पांच रुपये बैठता है। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: डालमिया भारत का लाभ चौथी तिमाही में 10.2 प्रतिशत घटकर 394 करोड़ रुपये पर

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
विमान ईंधन की कीमत 137 रुपये प्रति लीटर हुई, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े

विमान ईंधन की कीमत 137 रुपये प्रति लीटर हुई, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े

01 Oct 2026 | 9:11 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

30 Sept 2026 | 10:27 pm
भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

30 Sept 2026 | 10:24 pm
प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

30 Sept 2026 | 10:18 pm
कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

30 Sept 2026 | 10:13 pm