डैन बेली को जियो प्लेटफॉर्म्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Ads

डैन बेली को जियो प्लेटफॉर्म्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 03:22 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 03:22 PM IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने मंगलवार को डैन बेली को अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबारी पहल का नेतृत्व करने के लिए अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की।

डैन बेली जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी को रिपोर्ट करेंगे।

बेली के पास परामर्श और निवेश बैंकिंग में 35 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने श्रोडर्स/सिटी, मॉर्गन स्टेनली और एचएसबीसी जैसी बड़ी कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर काम किया है।

हाल ही में वह डॉयचे बैंक की प्रौद्योगिकी, मीडिया और दूरसंचार शाखा के चेयरमैन थे।

भाषा योगेश अजय

अजय