Post Office MIS Scheme: क्या आप सुरक्षित निवेश और बढ़िया रिटर्न चाहते हैं? पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम घर बैठे हर महीने दे रही है 5,550 रुपये, जानिए कैसे?

Ads

Post Office MIS Scheme:पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम में एकमुश्त निवेश करने पर आपको हर महीने तय ब्याज मिलता है, जो पांच साल तक जारी रहता है। यह स्कीम सरकारी गारंटी के साथ सुरक्षित और स्थिर आय का एक भरोसेमंद विकल्प है, जिससे निवेशकों को नियमित लाभ मिलता है।

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 03:40 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 03:45 PM IST

(Post Office MIS Scheme/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम से हर महीने नियमित आय मिलती है।
  • ब्याज दर 7.4% सालाना, जो बैंक FD से बेहतर है।
  • न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये और अधिकतम सीमा 9 लाख रुपये (एकल खाते में)।

नई दिल्ली: Post Office MIS Scheme अभी पूरी दुनिया के बाजार वॉर और मिडिल ईस्ट के तनाव से प्रभावित हैं, जिससे शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इस स्थिति में निवेशकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अपनी मेहनत की कमाई कहां लगाई जाए, ताकि उनका पैसा न केवल सुरक्षित रहे, बल्कि बढ़े भी। ऐसे समय में पोस्ट ऑफिस की योजनाएं एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आती हैं, जिनमें से एक है पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS)।

पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम

पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है, जिन्हें हर महीने नियमित आय की जरूरत होती है। यह योजना रिटायर लोगों, होम मेकर्स और ऐसे निवेशकों के लिए आदर्श है, जो बिना जोखिम के स्थिर आमदनी चाहते हैं। इस योजना में निवेशकों को एकमुश्त रकम पांच साल के लिए जमा करनी होती है, जिसके बाद हर महीने ब्याज मिलता रहता है।

7.4% ब्याज दर के साथ बेहतर विकल्प

फिलहाल इस योजना पर सालाना 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है, जो कई बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट से भी ज्यादा है। यह ब्याज सीधे आपके खाते में हर महीने जमा होता है, जिससे आपको नियमित आय का लाभ मिलता है। सबसे बड़ी बात यह है कि आपका मूलधन पूरी तरह सुरक्षित रहता है, क्योंकि यह सरकार समर्थित योजना है। पांच साल बाद आपकी पूरी जमा राशि वापस मिल जाती है, जिससे आपका पैसा सुरक्षित रहते हुए भी आपको नियमित आय मिलता है।

अगर उदाहरण से समझें, तो 1 लाख रुपये निवेश करने पर आपको हर महीने करीब 600 रुपये से ज्यादा ब्याज मिल सकता है। वहीं, अगर आप 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो हर महीने लगभग 3,000 रुपये की आय हो सकती है। यदि आप अधिकतम सीमा यानी 9 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपको लगभग 5,550 रुपये प्रति माह मिल सकते हैं।

न्यूनतम निवेश की सीमा

इस स्कीम में न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये से शुरू किया जा सकता है। एकल खाते में अधिकतम 9 लाख रुपये तक और संयुक्त खाते में 15 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। पांच साल के बाद आप चाहें तो अपनी जमा राशि निकाल सकते हैं या इसे फिर से निवेश कर सकते हैं, जिससे आपकी मासिक आय जारी रहे। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ स्थिर और नियमित आय चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम एक बेहतरीन और भरोसेमंद विकल्प हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम में न्यूनतम निवेश कितना है?

पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम में न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये से शुरू किया जा सकता है।

इस स्कीम पर ब्याज दर कितनी है?

इस स्कीम पर वर्तमान में सालाना 7.4% ब्याज दर मिल रही है।

क्या इस स्कीम में निवेश के बाद पैसे की सुरक्षा है?

जी हां, यह एक सरकारी योजना है, इसलिए आपका मूलधन पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम की अधिकतम सीमा क्या है?

एकल खाते में अधिकतम 9 लाख रुपये और संयुक्त खाते में 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।