(Moon Astro Remedies/ Image Credit: Pexels)
Moon Astro Remedies: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का स्वामी माना गया है। जैसे चंद्रमा घटता और बढ़ता है, वैसे ही हमारे मन के विचार और भावनाएं भी बदलती रहती हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में हो, तो उसे मानसिक अशांति, तनाव और घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लोग अक्सर निर्णय लेने में देर करते हैं और उनका मन एक जगह स्थिर नहीं रहता।
जब चंद्रमा कमजोर होता है, तो व्यक्ति मानसिक रूप से उतार-चढ़ाव से गुजरता है। इसके कारण बेवजह का डर और चिड़चिड़ापन हो सकता है। छोटी-छोटी बातें भी दिल को चुभने लगती हैं और मां की सेहत को लेकर चिंता बनी रहती है। इसके साथ ही, आर्थिक समस्याएं भी आ सकती हैं और सुख-सुविधाओं में कमी महसूस होने लगती है। ऐसे संकेतों का सही समय पर समाधान करने से जीवन में शांति और स्थिरता लौट सकती है।
चंद्रमा को मजबूत करने का सबसे प्रभावी उपाय अपनी मां की सेवा करना है। शास्त्रों में मां को देवता के रूप में पूजा जाता है। प्रतिदिन सुबह मां के चरण स्पर्श करें और उनका आशीर्वाद लें। इसके अलावा, सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध या जल अर्पित करना चंद्रमा को मजबूत करने का उत्तम तरीका है। मां का सम्मान और उनका दिल न दुखाएं, क्योंकि इससे चंद्रमा के बुरे प्रभावों को कम किया जा सकता है।
कुछ छोटे बदलाव भी चंद्रमा की स्थिति सुधार सकते हैं। जैसे चांदी के गिलास में पानी पीने से मन शांत रहता है, क्योंकि चांदी को चंद्रमा की धातु माना गया है। सोमवार को जरूरतमंद को दूध, चावल या सफेद कपड़े दान करें, इससे घर में बरकत आती है। पानी की बर्बादी से बचें और पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की रोशनी में कुछ समय बैठकर जल अर्पित करें, जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।