दीपा ज्वेलर्स के आईपीओ को करीब 43 गुना अभिदान

दीपा ज्वेलर्स के आईपीओ को करीब 43 गुना अभिदान

दीपा ज्वेलर्स के आईपीओ को करीब 43 गुना अभिदान
Modified Date: September 3, 2026 / 09:35 pm IST
Published Date: September 3, 2026 9:35 pm IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) दीपा ज्वेलर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को करीब 43 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 460 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,85,20,085 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 78,91,06,332 शेयरों के लिए बोलियां मिली।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 105.96 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को 37 गुना अभिदान प्राप्त हुआ जबकि खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 18.55 गुना बोलियां मिलीं।

दीपा ज्वेलर्स ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 138 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 168-177 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें 250 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 1.18 करोड़ से अधिक शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर निर्गम के बाद कंपनी का अनुमानित बाजार पूंजीकरण करीब 1,700 करोड़ रुपये होगा।

कंपनी के शेयर को आठ सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करना प्रस्तावित है।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में