Delhi to Ayodhya Flight: अब श्रीराम के धाम अयोध्या जाना हुआ आसान.. स्पाइसजेट ने किया नए फ्लाइट ऐलान, जानें कब शुरू होगी सर्विस..

Ads

स्पाइसजेट के अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा, "हम दुनिया के सबसे पसंदीदा अवकाश स्थलों में से एक, फुकेत को अपने बढ़ते अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में शामिल करके बेहद उत्साहित हैं।"

  •  
  • Publish Date - October 6, 2025 / 01:51 PM IST,
    Updated On - October 6, 2025 / 01:54 PM IST

Delhi to Ayodhya Flight || Image- Cottage9 file

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-अयोध्या डायरेक्ट फ्लाइट 8 अक्टूबर से शुरू।
  • दिवाली पर श्रीराम मंदिर दर्शन होगा आसान।
  • स्पाइसजेट ने थाईलैंड फुकेत के लिए भी उड़ान शुरू की।

Delhi to Ayodhya Flight: नई दिल्ली: देश की घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने 8 अक्टूबर, 2025 से अयोध्या को दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद से जोड़ने वाली विशेष दैनिक नॉन-स्टॉप दिवाली उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इसकी जानकारी दी गई है। कंपनी ने बताया है कि, चरणबद्ध तरीके से शुरू होने वाली नई उड़ानें श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अयोध्या तक बिना रूकावट पहुंच प्रदान करेंगी और दिवाली के दौरान श्री राम मंदिर के दर्शन का अवसर प्रदान करेंगी।

दीवाली पर भगवन राम के हो सकेंगे दर्शन

कंपनी ने बताया है कि, आगामी त्योहारी और सर्दियों के मौसम में कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए मुंबई से उड़ानें शुरू करने पर भी काम किया जा रहा है। इन उड़ानों के साथ, स्पाइसजेट अपने घरेलू नेटवर्क को मज़बूत करने और त्योहारी यात्रा को सभी के लिए सुविधाजनक बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।

स्पाइसजेट के अधिकारी देबोजो महर्षि ने बताया, “भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या जाने के लिए दिवाली से बेहतर कोई अवसर नहीं हो सकता। हमें श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए इस पवित्र शहर की यात्रा को आसान और अधिक सुविधाजनक बनाने पर खुशी है। प्रमुख महानगरों से हमारी नई दैनिक उड़ानें दिवाली के दौरान अयोध्या तक सुगम और किफायती पहुँच सुनिश्चित करेंगी, जिससे यात्री इस त्योहार को उसके सबसे दिव्य वातावरण में मना सकेंगे।”

थाईलैंड के लिए भी उड़ाने शुरू

इससे पहले 29 सितंबर को स्पाइसजेट ने दिल्ली और मुंबई से थाईलैंड के सबसे बड़े और मशहूर आइलैंड फुकेत के लिए डेली नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करने की घोषणा की थी। यह बैंकॉक के बाद थाईलैंड में दूसरा डेस्टिनेशन होगा। दिल्ली से फुकेत के लिए उड़ानें 31 अक्टूबर, 2025 से शुरू होंगी।

स्पाइसजेट के अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा, “हम दुनिया के सबसे पसंदीदा अवकाश स्थलों में से एक, फुकेत को अपने बढ़ते अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में शामिल करके बेहद उत्साहित हैं। दिल्ली और मुंबई से नॉन-स्टॉप उड़ानों के साथ, स्पाइसजेट भारतीय यात्रियों के लिए थाईलैंड के प्राचीन समुद्र तटों, जीवंत संस्कृति और गर्मजोशी भरे आतिथ्य का आनंद लेना पहले से कहीं ज़्यादा आसान बना रहा है। यह विस्तार किफायती किरायों पर ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय विकल्प और निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करता है।”

Q1: दिल्ली से अयोध्या की डायरेक्ट फ्लाइट कब से शुरू हो रही है?

A1: दिल्ली-अयोध्या की डायरेक्ट फ्लाइट 8 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो रही है।

Q2: क्या स्पाइसजेट की ये फ्लाइटें रोजाना उपलब्ध होंगी?

A2: हाँ, ये विशेष दैनिक नॉन-स्टॉप फ्लाइटें दिवाली के दौरान उपलब्ध होंगी।

Q3: क्या स्पाइसजेट अयोध्या के अलावा अन्य नए रूट भी शुरू कर रही है?

A3: हाँ, स्पाइसजेट ने थाईलैंड के फुकेत के लिए भी उड़ानें शुरू की हैं।