Reported By: Apurva Pathak
,Ayodhya Ram Mandir Pujari Dress Code/Image Credit: File
Ayodhya Ram Mandir Pujari Dress Code: अयोध्या: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव हुआ है। राम मंदिर में आज से ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है, अब रामलला की सेवा में लगे सभी अर्चक एक समान ड्रेस में नजर आएंगे। धार्मिक समिति ने अर्चकों के लिए ड्रेस कोड तय कर दिया गया है। धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास ने इसकी जानकारी दी है।
नए ड्रेस कोड के तहत सभी अर्चक पीत वस्त्र धारण करेंगे। गर्मी के मौसम में नीचे धोती और ऊपर उत्तरीय वस्त्र होगा। (Ayodhya Ram Mandir Pujari Dress Code) खास बात यह है कि यह वस्त्र सिला हुआ नहीं होगा, बल्कि बिना सिला हुआ रेशमी सिल्क का होगा। धार्मिक समिति का मानना है कि रेशमी वस्त्र शुचिता की दृष्टि से उपयुक्त होता है और स्पर्श-अस्पर्श से भी इसके अशुद्ध होने की संभावना कम रहती है।
Ayodhya Ram Mandir Pujari Dress Code: वहीं, शरद ऋतु में मौसम के अनुसार गर्म कपड़ों की व्यवस्था की जाएगी। उस दौरान ऊनी वस्त्र का इस्तेमाल होगा, लेकिन वस्त्र का रंग पीत ही रहेगा। समिति ने तय किया है कि ऋतु के अनुसार कपड़े बदलेंगे, लेकिन अर्चकों की एकरूपता बनी रहेगी। राजकुमार दास के मुताबिक आज से रामलला की सेवा में लगे सभी आचार्य और अर्चक निर्धारित ड्रेस कोड में ही नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस बदलाव से मंदिर की पूजा व्यवस्था में एकरूपता और अनुशासन और मजबूत होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-