दिल्ली सरकार ने विमान ईंधन पर वैट को 25 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत किया

दिल्ली सरकार ने विमान ईंधन पर वैट को 25 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत किया

दिल्ली सरकार ने विमान ईंधन पर वैट को 25 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत किया
Modified Date: May 16, 2026 / 07:20 pm IST
Published Date: May 16, 2026 7:20 pm IST

नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) दिल्ली सरकार ने विमान ईंधन (एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) 25 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने कहा कि इस फैसले से एयरलाइन कंपनियों और यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विमान ईंधन पर मूल्य वर्धित कर 25 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया।

यह फैसला पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच लिया गया है।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में