डिक्सन टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 663 करोड़ रुपये
डिक्सन टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 663 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून, 2026 को समाप्त पहली तिमाही में 663.42 करोड़ रुपये रहा।
एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 224.97 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था।
इस तिमाही के दौरान कंपनी का एकीकृत परिचालन आय 15,547.66 करोड़ रुपये रही। जून 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी का राजस्व 12,835.66 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय आंकड़े पिछले साल की इसी तिमाही और मौजूदा साल की तिमाही के आंकड़ों से तुलना करने लायक नहीं हैं, क्योंकि एक अगस्त 2025 से लाइटिंग व्यवसाय को एक साझा उद्यम कंपनी में हस्तांतरित कर दिया गया था।’’
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


