सन फार्मा का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 27 प्रतिशत बढ़कर 2,894.79 करोड़ रुपये पर

सन फार्मा का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 27 प्रतिशत बढ़कर 2,894.79 करोड़ रुपये पर

सन फार्मा का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 27 प्रतिशत बढ़कर 2,894.79 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 31, 2026 / 07:15 pm IST
Published Date: July 31, 2026 7:15 pm IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 27 प्रतिशत बढ़कर 2,894.79 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 2,278.63 करोड़ रुपये था।

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 15,299.88 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,851.4 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में उसका कुल खर्च भी बढ़कर 11,720.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,325.09 करोड़ रुपये था।

सन फार्मा के प्रबंध निदेशक कीर्ति गणोरकर ने कहा, ‘‘तिमाही के दौरान कंपनी का प्रदर्शन भारत के कारोबार और नवोन्मेषी दवाओं की मजबूत वृद्धि से बेहतर रहा। अमेरिका और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी नवोन्मेषी दवाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया।’’

भाषा

यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में